खेलों में 2 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विरेंद्र ने किया पहला स्थान हासिल

10/4/2017 6:10:46 PM

कैथल(ब्यूरो): डी.ए.वी. स्कूल चीका में 1 अक्तूबर से लेकर 3 अक्तूबर तक (सी.बी.एस.ई. एैथलेटिक) क्लसटर के अंतर्गत खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में 14,17,19 उम्र के लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। वहीं गुरु नानक अकादमी खरक के दो छात्रों विरेंद्र सिंह तथा अंकित चंचल ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें विरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

अकादमी के प्रबंधक मुख्तयार सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कुलविंद्र कौर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए इनको बहुत-बहुत बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को अागे अाने वाली खेलों के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अकादमी के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं अौर विद्यार्थी उपस्थित थे।