घूंघट में महिलाओं व धोती-कुर्ते में पुरुषों ने लगाई दौड़

8/26/2019 12:36:50 PM

कैथलःग्रामीण परिवेश में रहने वाली बुजुर्ग महिला एवं पुरुष अब भी कितने स्वस्थ हैं, इसका उदाहरण कुलतारण में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा करवाई प्रतियोगिता में देखने को मिला। क्लब के प्रधान जोङ्क्षगद्र सिंह एवं कोच अमरजीत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए किया।

प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों की दौड़ एवं रस्साकशी रही। प्रतियोगिता में महिलाओं ने घूंघट और बुजुर्गों ने धोती-कुर्ते में दौड़ लगाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता प्रवीन सरदाना ने किया। सरदाना ने कहा कि भाजपा सरकार खेलों एवं खिलाडिय़ों के लिए अनेक स्कीम लाई है।

यह सरकार की योजनाओं का परिणाम है कि देश एवं विश्व में हरियाणा के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर कोच गुरमीत सिंह, प्रशांत राय, जोङ्क्षगद्र, सुनील डी.पी., शमशेर सिंधु, राकेश मोस्टरा, विक्की मोस्टरा, मियां सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। लड़कियों की रस्साकशी में काजल प्रथम, मुस्कान द्वितीय, शीतल तृतीय रही। लड़कों की रस्साकशी में फौजी की टीम प्रथम रही।

Isha