कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

4/20/2019 2:20:29 PM

इंद्री(योगेश): गांव राजेपुर के नजदीक एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए इंद्री सरकारी हस्पताल लाया गया, उपचार के बाद घायलों को करनाल हस्पताल में रैफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एस.आई. सतबीर ने बताया कि गांव राजेपुर के नजदीक एक कार ने गांव रामगढ़ छान्नों निवासी बाइक सवार 2 व्यक्तियों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इंद्री सरकारी हस्पताल लाया गया जिसके बाद करनाल रैफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। घायलों के नाम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कार कब्जे में ले ली है मामले की जांच की जा रही है। 

kamal