30.100 कि.ग्रा. चूरापोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

7/20/2018 11:37:54 AM

करनाल (काम्बोज): पुलिस ने नशे की खेप लेकर जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की क्राइम यूनिट सी.आई.ए.-2 टीम इंचार्ज निरीक्षक जसपाल ढिल्लों ने अपनी एक टीम को उप निरीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में थाना तरावड़ी क्षेत्र में गस्त करके अपराधों को रोकने व अपराधियों को पकडऩे के लिए रवाना किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो उन्होंने आरोपी पंजाब सिंह व हरजिंद्र सिंह निवासी डेरा कक्कड़ कमालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा

पहले भी हैं मामले दर्ज 
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर पंजाब सिंह पर थाना निसिंग में एन.डी.पी.एस. एक्ट में मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी का एक साथी देशराज सिंह पहले गिरफ्तार है, जिसे अदालत द्वारा 15 साल की सजा व डेढ़ लाख रुपए जुर्माना किया गया और आरोपी को इसी मामले में अदालत द्वारा दिनांक 8 मई को पी.ओ. घोषित कर दिया गया था।  
 

Deepak Paul