अपराध से डरें नहीं, बल्कि आवाज उठाएं महिलाएं: दहिया

11/26/2015 1:41:28 PM

करनाल: अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए अब खुद महिलाओं को आगे आकर लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब अपनी रक्षा करने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों को जागरूक कर रही थीं।

महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए डा. संतोष दहिया ने अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच का गठन भी किया है। इस मंच से कोई भी महिला अपने स्वाभिमान की लडाई लड़ सकती है।

दहिया को मिला सम्मान
विलक्षण कार्यों व सोच से प्रभावित होकर डा. संतोष दहिया को सरकारी व सामाजिक मंचों और संगठनों ने सम्मानित किया। जिसमें भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, रुस्तम-ए-हिन्द राज्यसभा सदस्य दारा सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत, केन्द्रीय मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह, राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री बृजेन्द्र ओला, हरियाणा बाल व महिला कल्याण मंत्री कविता जैन, पूर्व जस्टिस लोकायुक्त प्रीतम पाल, पूर्व उप-प्रधानमंत्री मॉरीशस अनिल बाचू, राज्यसभा सांसद विजय तरुण के अलावा कई सामाजिक संगठनों ने भी समय-समय पर सम्मानित किया।