हरियाणवी फिल्मों के लिए नीति बनाएगी हरियाणा सरकार

7/24/2015 9:22:48 AM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणी भाषा की फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई जाएगी और पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘पगड़ी- द ऑनर’ को कर मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘पगड़ी’ पहली हरियाणवी फिल्म है जिसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हरियाणावी) का भी पुरस्कार मिला है और इसे सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री) का भी पुरस्कार मिला हुआ है।

मुख्यमंत्री ‘पगड़ी- द ऑनर’ के विशेष स्क्रीनिंग के बाद यहां बात कर रहे थे। उन्होंने फिल्म को दस लाख रुपए की विशेष सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि फिल्म को करमुक्त किया जाएगा।