अशोक तंवर ने बीजेपी पर साधा निशाना

8/2/2015 12:43:38 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर करनाल पहुंचे। अशोक तंवर कार्यकर्ताओ की मीटिंग लेने पहुंचे थे और आने वाले समय में बीजेपी के खिलाफ मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का उन्हें टॉनिक दिया।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के प्लान से अवगत करवाया। उन्होंने बीजेपी पर स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर भी निशाना साधा और कहा की स्मार्ट सिटी करनाल व फरीदाबाद के इलावा और भी कई शहरों की अनदेखी क्यों की गई।

अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई सीएम विंडो को भी खोखली योजना बताया और कहा कि प्रदेश भर में लाखों शिकायतें सीएम विंडो पर आई है, जिनका कोई समाधान नहीं हुआ है। आज बीजेपी के नेताओ की आपस में ही नहीं बनती, जो हर रोज बयानबाजी कर रहे है। यह अनुभवहीन सरकार है।