भैस के कान की कोशिका से पैदा किया कटड़ी काफ का कलोन

8/28/2015 1:56:53 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): एनडीआरआई के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा भैस के कान की कोशिका से एक काफ कटड़ी पैदा की गई है। इसी माह की 1 काे तारीख़ एक को संस्थान में सामान्य प्रसव द्वारा स्वरूपा नामक क्लोन कटड़ी पैदा हुई। जन्म के समय इसका भार 32 किलो आंका गया था।

इसे एनडीआरआई के पशुधन फार्म की करण-कृति नाम की भैंस के कान की कोशिका को लेकर "हैंड गाइडेड क्लोनिंग" तकनीक द्वारा  इसे पैदा किया गया है। करण-कृति ज्यादा दूध देने वाली एक सामान्य भैंस है। इसने अपने प्रथम ब्यांत के 427 दिन में 4425 किलो दूध दिया। दूसरे ब्यांत के 305 दिन में 3812 किलो दूध दिया था। इसके अलावा इसने एक दिन में 25.1 किलो दूध दिया है जोकि संस्थान के इतिहास सबसे अधिक दूध देने का रिकार्ड रहा है।  

इस क्लोन को पैदा करने में पांच वैज्ञानिकों का योगदान है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तकनीक से उच्च नस्ल की दुधारू गायों एवं भैंसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले करण-कृति का क्लोन पूर्णिमा भी पैदा हो चुका है जोकि मात्र 19 दिन ही जीवित रहा था।

 

एनडीआरआई निदेशक डा.एके श्रीवास्तव  ने कहा कि इस तकनीक के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। इससे भारत में अधिक उच्च नस्ल की दुधारू भैंसों की संख्या बढ़ाने में सहायता मिलेगी। हमारे वैज्ञानिकों ने जाे तकनीक अपनाई है उससे पैदा की गई कलोन कटड़ी अब काफी हेल्दी है।