हरियाणा में डेंगू का कहर, अस्पताल के डेंगू वार्ड में सीटें हुई फुल (देखें तस्वीरें)

9/26/2015 2:55:40 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल के कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि चिकित्सक एक बेड पर 2 या 3 मरीजों को दाखिल करने को मजबूर हैं। बेड की कमी के चलते कल्पना चावला सरकारी अस्पताल करनाल में अपने घरों से चारपाइयां लेकर मरीज पहुंचे हुए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आकंड़ों के अनुसार अब तक जिले में डेंगू के 241 सैम्पल लिए गए थे। 77 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी है। वहीं निजी अस्पतालों के आंकड़ों की तरफ अगर ध्यान दे तो 1500 के करीब पुरे जिले में डेंगू के मरीज है, जिनका इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।

वही सरकारी हस्पतालों के डाक्टरों को डेंगू के  आंकड़ों के बारे में जानकारी नहीं है, कल्पना चावला सरकारी अस्पताल के डॉक्टर संजीव ग्रोवर अभी भी 49 आंकड़े डेंगू के बता रहे है जबकि सी एम ओ करनाल डॉक्टर अश्वनी ने फोन पर दी जानकारी में बताया की अब तक 241 सैम्पल लिए गए थे 77 केस पॉजीटिव पाए गए हैं !