तंत्र भी न बचा पाया पुलिस से ठग काे

9/30/2015 9:16:29 PM

करनाल,(कमल मिड्ढा) :  रिटायर साइंटिस्ट से करोड़ों रूपये की ठगी करने  के मामले में तांत्रिक काे गिरफ्तार किया गया है। साइंटिस्ट को पिछली हुड्डा सरकार में कृषि विभाग में ओएसडी लगाने के नाम पर यह ठगी की गई थी। सवा साल के बाद तांत्रिक पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। एक मुख्य साजिशकर्ता अभी  भी फरार है। दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं । 

पिछली  हरियाणा सरकार में ओएसडी लगवाने का झांसा देकर एक तांत्रिक के साथ   मिलकर कुछ लोगों द्वारा एक रिटायर सीनियर साइंटिस्ट से करोड़ों रूपये की ठगी  करने के आरोप में थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में उसे पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ में तांत्रिक से तीस हजार रूपये भी बरामद किये हैं।
बताया जाता है कि साइंटिस्ट से 78 लाख रूपये नकदी की ठगी की। उसके मकान के कागजाें को भी अपने नाम करवा लिया। इसके बाद इस मामले की शिकायत करनाल  पुलिस को की गई थी। थाना सिविल लाइन्स में मामला दर्ज हुआ और दो आरोपी इसमें पहले गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अब यह फरार चल रहा तीसरे आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।