चौबीस घंटे चरखा चलाने में जुटे करनालवासी

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2015 - 05:41 PM (IST)

करनाल,(कमल मिड्ढा) : गांधी जयंती के मौके पर चौबीस घंटे चरखा चलाने में जुट गए करनाल के लोग। पुलिस अधीक्षक ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  उन्हाेंने काफी देर तक चरखा चलाया। लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की होड़ में लोगाें ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

आज जहां  प्रदेश भर में महात्मा गांधी जयंती को अलग-अलग अंदाज में मनाया जा रहा है, वहीं करनाल  में गांधी जयंती के मौके पर चौबीस घंटे चरखा चलाने में  करनाल के लोग लगे हुए हैं। आज गांधी जयंती के मौके पर एक निजी रेडियो की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें करनाल पुलिस अधीक्षक  ने  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और काफी देर तक चरखा भी चलाया। चरखा चलाने और लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की होड़ में शहरवासी भी इस चरखा कार्यक्रम में आगे आये और एक-एक कर सभी ने चरखा चलाया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static