बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला का पर्स

12/14/2018 1:57:11 PM

करनाल(काम्बोज): लाइन पार स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा के बाहर बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के पर्स में 5 हजार की नकदी, ए.टी.एम. कार्ड और मोबाइल था। महिला एक सब्जी की दुकान से सामान लेने के लिए आई थी। यह घटना वीरवार की शाम को घटित हुई।

बताया जा रहा है कि प्रेम नगर की रहने वाली महिला वीना सी.एम. की जनसभा को सुनने आई थी। इस दौरान वह एक सब्जी की दुकान पर सामान लेने चली गई। अचानक एक बाइक पर सवार 2 बदमाश आए और उन्होंने दुकान के बाहर खड़ी महिला का पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश तब तक मौके से फरार हो चुके थे।

Deepak Paul