बाइक सवार 3 बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर चलाई गोलियां, छर्रे लगने से घायल

3/20/2019 12:10:47 PM

करनाल (काम्बोज): टोल टैक्स के पास कार सवार एक कपड़ा व्यापारी पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट के इरादे से गोलियां चला दी। गोलियों से निकले छर्रें उसे जा लगे जिसमें वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अंबाला निवासी व्यापारी गगन कार में सवार होकर दिल्ली से अंबाला जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उसने घरौंडा टोल टैक्स पार किया तो कुछ दूरी के बाद उसके घर से फोन आया जिसको सुनने के लिए उसने कार साइड में रोक ली और फोन सुनने लगा।

तभी 3 युवक बाइक पर सवार हो आए और गगन चड्डा से किसी कंपनी का पता पूछने लगे। जब गगन ने कहा कि वह इस बारे नहीं जानते, तभी अचानक उन्होंने बंदूक निकाल कर उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली कार के शीशे से होती हुई सीट में जा लगी और उसमें से निकले छर्रें व्यापारी के शरीर में जा लगे जिससे वह घायल हो गया। मगर व्यापारी ने गाड़ी चलाते हुए उसे करनाल ले आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मधुबन थाना प्रभारी तरसेम काम्बोज ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर इस मामले की जांच की जा रही है। घायल व्यक्ति का मैडीकल करवा आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

Deepak Paul