ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

7/18/2019 1:52:32 PM

करनाल (काम्बोज): महिला  को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि सी.एम. सिटी में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि व्यक्ति उसका दोस्त था। जिसने धोखे से उसकी अश्लील फोटो ले लिए और उसको अपने पास बुलाया। नहीं आने पर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। 

ब्लैकमेल हुई महिला उसके बुलावे पर एक होटल में चली गई, जहां आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी उसे बार-बार होटल में बुलाने लगा तो परेशान हुई महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज 
सी.एम. सिटी में मालिक पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि वह आरोपी के पास नौकरी करती थी। आरोपी द्वारा उसे अश्लील कपड़े पहनने पर विवश किया गया। जब वह कपड़े डाल कर आई तो आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इतनाही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कहा कि यदि वह पुलिस के पास गई, तो उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उसकी बड़े-बड़े लोगों के साथ जान पहचान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज 
शहर में एक महिला के साथ उसके ससुर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति करनाल में ही मजदूरी करता है, जिसकी रात की ड्यूटी लगी हुई है। रात के समय जब उसका पति अपने काम पर गया हुआ था, तो उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ की। महिला द्वारा जब विरोध किया गया, तो आरोपी ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।  जब महिला ने सारी बात अपनी सास को बताई तो उसने अपनी बहु को साथ लेकर महिला थाना में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि इस मामले में आरोपी ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नाबालिग से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार  
जिले के एक गांव में एक नाबालिग बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गांव का एक बच्चा घर पर था, जिसे आरोपी बहला-फुसला कर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जब बच्चे ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दिया, जहां काऊंसिल के बाद उसे परिजनों को हवाले कर दिया गया।  

Isha