नहर में डूबी महिला का शव बरामद

8/18/2018 11:30:37 AM

करनाल(काम्बोज): संदिग्ध परिस्थितियों में गांव अबली के पास नहर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बुटाना थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि गांव अमीन मूॢत देवी (50) मानसिक रूप से बीमार थी। शुक्रवार को वह अचानक को घर से चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आस-पड़ोस में महिला की तलाश की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

काफी खोजबीन करने के बाद कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि मूॢत देवी गांव अबली की तरफ गई है। वहां पता चला की मूॢत देवी नहर में गिर गई है। महिला मूॢत देवी का शव गांव अबली के पास से बरामद हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Deepak Paul