बस ने मारी बाइक को टक्कर, 2 घायल

10/12/2019 3:42:49 PM

घरौंडा (टिक्कू) : बसताड़ा गांव के पास एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बीते वीरवार को मुबारकाबाद गांव निवासी कुलदीप व कृष्ण पुत्र करतार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

बसताड़ा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देख बस चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। बाइक चालक कुलदीप के पिता रामफल की शिकायत पर मधुबन पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।थाना प्रभारी तरसेम सिंह बताया कि बसताड़ा के पास बस चालक द्वारा बाइक चालक को टक्कर मारने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Isha