‘अस्पताल में लाते ही कुछ देर बाद हो गई बच्च्ी की मौत’

6/20/2019 12:29:24 PM

करनाल(सरोए): निजी अस्पताल के संचालक डा. रजत मिमानी ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बच्ची की हालात नाजुक होने के चलते उसे उनके अस्पताल में लाया गया। जहां पर कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत किन कारणों से हुई है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। पूरी स्थिति से स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवगत कराया गया है।

बच्ची को हल्का  बुखार था : डा. राजेन्द्र
डिप्टी सिविल सर्जन डा. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्ची उन्नति को परसो से हल्का सा बुखार था, जिसके बाद उसे पैरासिटामोल की गोली दे दी, गोली देने के बाद बच्ची को उल्टी हुई। आर.एम.पी. डॉक्टर जो रिश्ते में उन्नति का दादा बताया जा रहा है,  उसने कहा कि  उल्टी से राहत के लिए एक गोली और दे दी। फिर उसके बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। 

उसके बाद उन्नति को शहर के प्राइवेट अस्पताल जगदम्बा में भर्ती कराया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे मिमानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बच्ची की हालात नाजुक देखकर उसे वैंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बच्ची की मौत दिमागी बुखार या जापानी  बुखार से हुई या अन्य कोई कारण रहा है। 

Pooja Saini