उद्योगों के समूहों को जोडऩे के लिए बनेंगे सामान्य औद्योगिक फीडर

12/24/2017 12:22:52 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (डी.एच.बी.वी.एन.) ने निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले ग्रामीण घरेलू फीडर और मिश्रित शहरी फीडर पर आने वाले उद्योगों के ऐसे समूहों को जोडऩे के लिए सामान्य औद्योगिक फीडर बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि 31 दिसम्बर, 2017 से पहले सभी मामलों में एक विस्तृत प्रस्ताव संबंधित मुख्य अभियंता (परिचालन) को मूल्यांकन के लिए भेजें और इसे 31 मार्च, 2018 तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उद्योगों के कलस्टर का संयुक्त भार एक मैगा वोल्ट एम्पीयर (एम.वी.ए.) से कम नहीं होना चाहिए और कलस्टरों में स्थित छ: या अधिक औद्योगिक उपभोक्ता होने चाहिएं। इसके अलावा, उनके विरुद्ध कोई बकाया राशि नहीं होनी चाहिए। कलस्टर में आने वाले एल.टी. औद्योगिक उपभोक्ता के मामले में और मिश्रित भार को बिजली आपूर्ति करने वाले वितरण ट्रांसफार्मरों (डी.टी.) के माध्यम से दिया जाता है, निगम द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को अलग डी.टी. प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फीडर के निर्माण और अतिरिक्त वैक्यूम सर्किट तोडऩे वाले (वी.सी.बी.) या अतिरिक्त वी.सी.बी. की स्थापना के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने के लिए फीडिंग स्टेशन पर उपलब्ध अतिरिक्त वी.सी.बी. की स्थापना हेतु पर्याप्त स्थान मुहैया करवाया जाएगा।