कांग्रेस विधायक के तीखे बोल, सीएम को भिखारी और सीबाीआई को कहा बच्चा

5/26/2016 6:29:51 PM

(कमल)करनाल: करनाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक कर्ण सिंह दलाल ने करनाल विकास निधि ट्रस्ट द्वारा दिए नोटिस के विरोध में उस पर निशाना साधा कि वह 15 दिनों के अन्दर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाए नहीं तो वे दोबारा करनाल में प्रेस वार्ता करेंगे और विकास निधि द्वारा किए गए गैर कानूनी कामों का पर्दाफाश करेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि विकास निधि मुख्यमंत्री की गैर कानूनी संस्था है जिस में डीसी को भी गवर्निंग मेंबर बनाया गया। जिस के डर से लोग विकास निधि में पैसा जमा करवा रहे हैं, जो लोग भ्रष्टाचार करने वाले हैं वही लोग विकास निधि में पैसा जमा कर रहे हैं। इसलिए करनाल के पूर्व डीसी जे गणेशन के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। 

पत्रकार वार्ता में मीडिया से बातचीत में कर्ण सिंह ने मुख्यमंत्री को भिखारी और नोसिखिया मुख्यमंत्री तक कह डाला। दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल का विकास करने के लिए संस्थाओं की क्या जरूरत है। कर्ण सिंह ने ओपी चौटाला पर निशाना साधा और कहा कि मैंने चम्बल के खूंखार डाकुओं को जेल में डालवा दिया ये तो क्या चीज हैं।

अब अभय चौटाला की भी जेल जाने की बारी है। उन्होंने कहा तिहाड़ जेल में उनके लिए भी पुताई हो रही है। कर्ण सिंह दलाल से पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि मेरे घर सीबीआई की रेड की गई, वह ना तो सीबीआई से डरते है, न ही पुलिस से डरते, यह सब तो हमारे ही बच्चे है।