खाना बनाते समय सिलैंडर में लगी आग

11/9/2019 12:16:43 PM

निसिंग (संजय): गुनियाणा गांव के पशु अस्पताल के पास एक घर में महिला द्वारा खाना बनाते समय आग लग गई, जिससे घर में रखा सभी समान जल गया।  गनीमत रह रही की सिलैंडर फटा नहीं अन्यथा कोई बड़ी घटना घट जाती। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ऋ षि पाल उर्फ पाला राम प्रजापत की पत्नी कमलेश खाना बना रही थी कि अचानक सिलैंडर में आग की लपटें निकलने लगी।  महिला व दोनों बेटियों ने शोर मचाते हुए जान बचाकर बाहर निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीण संजू शर्मा, श्रवण, गुरदेव, ज्ञान सिंह व भीम सिंह सहित अन्य भीगे बोरे बालू रेत मिट्टी की सहायता से सिलैंडर की आग पर काबू पाते हुए उसे घर के बाहर निकाला। कुछ देर बाद घर में फैली आग पर भी काबू पाया लेकिन तब तक घर के राशन, कपड़ा, फ्रिज, मशीन, पंखा, सोने चांदी के जेवर व घर में रखे एक लाख 35 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। 

Isha