जहरीला पदार्थ खाने वाले दोनों दोस्तों की मौत

5/24/2018 1:45:38 PM

असंध(बिंदल): कल नगर के वार्ड-2 के 2 दोस्तों द्वारा एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु के सेवन करने के बाद दोनों को करनाल, कैथल में भर्ती करवाया गया था। कल पहले करनाल कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल सोनू 20 की मौत हुई वहीं कुछ घंटों बाद रात को नफे सिंह के पुत्र मन्नी 19 की मौत की भी मौत हो गई। 

इस घटना बारे नगर पार्षद कर्मबीर सिंह ने बताया कि दोनों ने कल किन्हीं कारणों से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहीं, डा. वीरेन्द्र ने भी बताया कि दोनों ने जहरीली वस्तु का सेवन किया हुआ था और समय पर दोनों को रैफर कर दिया गया था। दोनों पेंटिंग का काम करके मजदूरी किया करते थे। दोनों के शव असंध आने के बाद गमगीन माहौल में अलग-अलग संस्कार कर दिया गया। 

Deepak Paul