Pics: DGP यशपाल सिंघल ने करनाल जेल का दौरा कर की तारीफ

10/4/2015 12:21:54 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): हरियाणा पुलिस के डी.जी.पी. यशपाल सिंघल करनाल जेल का दौरा करने पहुंचे। करनाल जेल में पहुंचने पर करनाल जेल अधिक्षक शेर सिंह, आई जी करनाल रेंज  हनीफ कुरैशी व पुलिस अधिक्षक करनाल पंकज नैन ने डी.जी.पी. यशपाल सिंघल का स्वागत किया।

जेल का दौरा करने के बाद सिंघल ने करनाल जेल की तारीफ करते हुए कहा कि करनाल जेल हरियाणा की सभी जेलों से अलग है, यहां कैदियों को जिस तरह से प्रशिक्षित किया जाता है उससे कैदी की सोच में काफी अंतर आ जाता है और जेल में वह प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जाकर अपने व अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकता है।

वहीं, डी.जी.पी. सिंघल ने जेल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जेल में कैदियों के लिए काफी काम चल रहे है, जिससे बंदियों को जेल में ही काम मिल रहा है।

वहीं डी.जी.पी. यशपाल सिंघल ने प्रदेश में पुलिस की कमी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि 12,000 पुलिस की नई भर्तियां हम करने जा रहे है। 7 हजार कॉन्स्टेबल्स और 200 सब इंस्पेक्टर्स की एडवरटाइज़िंग भी जारी कर दी गई है। सभी भर्तियां बिलकुल पारदर्शिता से की जाए। इसके लिए इंटरवियु के नंबर सिर्फ 100 में से 5 रखे गए है।