बसे न रुकने से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया जाम

8/14/2019 12:42:25 PM

करनालः गांव सलारू में बस न रुकने से परेशान विद्यार्थियों ने इंद्री-करनाल मार्ग जाम कर दिया, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें इंद्री कॉलेज में जाने के लिए एक घंटे पहले आना पड़ता है, फिर भी कोई चालक-परिचालक बसे नहीं रोकता। हर दिन उन्हें कॉलेज में जाने के लिए देरी होती है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो चुकी हैं। पेपर आने वाले हैं, पेपरों में क्या लिखेंगे, पता नहीं। जब पढ़ाई ही नहीं तो क्या करें। हर रोज परेशान हो चुके हैं। 

डिपो अधिकारियों को परेशानी से अवगत कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चालक बसें जानबूझ कर नहीं रोकते। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर जाम लगाने का फैसला लिया है। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वे आगे भी जाम लगाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी डिपो प्रबधंक की होगी। वहीं जाम लगाने से वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई, जिसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

Isha