डी.टी.पी. विभाग का सख्त रवैया बरकरार, 3 घंटे चली कार्रवाई

2/14/2020 2:22:42 PM

करनाल (मनोज) : अवैध कालोनियों पर डी.टी.पी. विभाग का सख्त रवैया बरकरार है। फोन पर धमकी के बाद भी जिला नगर योजनाकार विक्रम अपने कदम पीछे नहीं खींच रहे। नियम तोडऩे वालों पर विभाग शिकंजा कसने में जुटा है। गुरुवार को डी.टी.पी. विक्रम अपनी टीम के साथ कैथल रोड पर बनी अवैध कालोनी में पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने कालोनी में दस्तक दी तो कालोनाइजरों के होश उड़ गए।

कार्रवाई शुरू की तो अवैध कालोनी में मकान बना रहे लोगों में भी हड़कम्प मच गया। प्रशासन की टीम ने 5 निर्माणाधीन मकान ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। जे.सी.बी. की मदद से कालोनी में बनी सड़कों को भी कई जगह से उखाड़ दिया गया। कैथल रोड पर काटी गई इस अवैध कालोनी में डीलर ने अपना ऑफिस बना रखा था।

विभाग की टीम ने इसे भी नहीं बख्शा। डीलर के दफ्तर को जे.सी.बी. की मदद से ढहा दिया गया। तोडफ़ोड़ की इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से बी.डी.पी.ओ. अंकित चौहान बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए पुलिसबल भी टीम के साथ रहा।  
 

Isha