किसान अधिकार रैली 20 को

11/18/2015 4:21:23 PM

इंद्री,(मैनपाल कश्यप) :  भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सतीश कलसोरा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में 20 नवम्बर को लोहारू में होने वाली किसान अधिकार रैली के बारे में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर लोहारू में 20 नवंबर को महापंचायत होगी। इस महापंचायत में राष्ट्रीय स्तर के नेता मुख्य रूप से  भाग लेंगे। पंचायत में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का बिगुल बजेगा। 
प्रदेश अध्य्क्ष रतन मान ने कहा कि 20 नवम्बर को लोहारू में होने वाली किसान अधिकार रैली होगी इस महापंचायत मे किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था की स्वामी नाथन रिपोेर्ट के अनुसार किसानों को उनकी फसल के भाव दिए जायेंगे लेकिन,इसके बावजूद भाव नहीं दिए गए। उन्होंने ने कहा कि किसानों व् मजदूर को कर्जा मुक्त करें सरकार। भाजपा की सरकार किसानों को सरेआम लूट रही हे। हजारों करोडों के घोटाले हो रहे हें। भाजपा सरकार ने किसानों को बहुत जलील किया है। उस का हम सरकार को मुंहतोड़ जबाब देंगे। उन्होंने कहा कि लोहारू में महापंचयत में किसानों की महापंचयात् में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने किसानो से अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया।