भाजपा दे जवाब,सीएम ने सिर्फ करनाल में ही क्यों करवाए सबसे अधिक काम

11/26/2015 8:35:10 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):  हरियाणा में हुड्डा सरकार पर सिर्फ रोहतक में ही विकास कार्य करवाने का आरोप लगाने वाली भाजपा जिसने चुनावों में भी इस मुद्दे को काफी भुनाया था, आज अपनी ही लाइन से हटती हुई दिख रही है।

दरअसल, आरटीआई में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैंं। आरटीआई के मुताबिक पिछले एक साल में सीएम मनोहर लाल ने अपने गृहक्षेत्र यानि करनाल में सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। पिछले एक साल में मुख्यमंत्री ने करनाल में 98 नई परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें से 23 परियोजनाएं पूरी हुईंं। करनाल के बाद सबसे अधिक नई परियोजनाओं की घोषणा भिवानी में हुई। इनकी संख्या 56 रही, जबकि झज्जर में 11 और सबसे कम 9 मेवात में परियोजनाओं की घोषणा हुई है। पूरे प्रदेश में 20 अक्तूबर तक 889 नई परियोजनाओं की घोषणा हुई थी। इनमें से महज 91 पूरी हुई हैं। इनमे से 18 परियोजनाएं रद्द कर दी गई हैं और !465 परियोजनाओं पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

 गौरतलब है कि हुड्डा सरकार पर हमेशा प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाने वाली भाजपा को अब इन आंकड़ों पर जवाब देना मुश्किल हो सकता है।