व्यापार जगत के लिए वरदान साबित होगा GST

4/29/2016 5:51:50 PM

करनाल (कमल मिढ्ड़ा): देश भर में कम्पनियों के वित्तीय कामकाज को रेगुलेट करने वाली संस्था इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की वार्षिक कार्यशाला का आयोजन आज करनाल में किया गया जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भाग लिया। इस कार्यशाला में आए हुए प्रतिनिधियों को जहां संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी गई वहीँं उन्हें केंद्र सरकार के वित्तीय कार्यक्रमों और नई योजनाओं के बारे में बताया गया। 

 

केंद्र द्वारा पेश किए जी.एस.टी बिल को तैयार करने वाली अप्रत्यक्ष कर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा की जी.एस.टी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बहुत जरुरी है और व्यापर जगत के लिए वरदान की तरह है। 

 

उन्होंने कहा की विपक्ष को इसे पास करने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी सर्विस टैक्स और आयकर के सरलीकरण की मांग करते हुए आश्वासन दिया की उनकी संस्था देश के विकास और काले धन पर रोक लगाने के लिए सरकार के साथ हर तरह से साथ है। 

 

गुप्ता ने केंद्र के मेक इंडिया मिशन की तारीफ़ करते हुए कहा की उनकी संस्था इसे आगे बढाने में अपना पूरा सहयोग देगी। राजेश शर्मा प्रोग्राम डाइरेक्टर इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट व अतुल गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट मुख्य सदस्य  ने मिडिया से बातचीत में बताया की इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट का यह नार्थ रीजन का कार्यकर्म है जो 2 दिनों तक चलेंगा जिसमें नार्थ रीजन के राज्यों से लोग यहां पहुंचे है। जिन्हें यहां जरुरी दिशा निर्देश दिए जाते है। सभी ने बताया की यह इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट 1949 से बना हुआ है। देश भर में इसमें 2 लाख 50 हजार मेंबर है। 8 लाख हमारे स्टूडेंट्स है और हमारा यह इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इण्डिया वर्ल्ड की सेकण्ड लार्जेस्ट अकाउंटेंट बॉडी है।