पूर्व सांसद ने बसपा को कहा अलविदा...जल्द ही करेंगे दूसरी राजनीतिक पार्टी Join

6/25/2016 1:09:05 PM

करनाल: करनाल और सोनीपत से 3 बार सांसद रह चुके डा. अरविंद शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कर दिया है। पूर्व सांसद अरविंद शर्मा के निजी सचिव सुनील लाकड़ा ने बताया कि वर्ष 2014 में विस चुनाव के समय डा. अरविंद शर्मा बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। करनाल में जारी बयान में सुनील लाकड़ा ने बताया कि डा. अरविंद शर्मा वर्ष 1996 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव जीते थे।  इसके बाद वह 2004 से 2014 तक करनाल के सांसद रहे। सुनील लाकड़ा ने बताया कि डा. अरविंद शर्मा ने हमेशा जनहित के लिए राजनीति की है। डा. अरविंद शर्मा अपने समर्थकों और साथियों से विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। 

 

सुनील लाकड़ा ने कहा कि डा. अरविंद शर्मा ने सांसद रहते हुए करनाल की जनता की सेवा की। सोनीपत और करनाल के विकास में डा. अरविंद शर्मा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को लोकसभा में उठाया और हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए। 

 

करनाल के लोकप्रिय सांसद रहे अरविंद शर्मा ने दिन-रात जनता की सेवा की। जनता के हकों की लड़ाई के लिए वह स्वयं हमेशा आगे रहे।  इस बारे में पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह अब अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते आगामी रणनीति तय करेंगे कि उन्हें कौन सी पार्टी ज्वाइन करनी चाहिए। जहां कार्यकत्र्ता कहेंगे वह कार्यकत्र्ताओं की राय के अनुसार ही आगामी रणनीति तैयार करेंगे।