2 से अधिक बच्चे पैदा करने वालों से छीन लें वोट का अधिकार: तरुण सागर

5/25/2016 12:14:21 PM

करनाल: सरकार के राजकीय अतिथि व कड़वे प्रवचनों के लिए विख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुण सागर ने कहा कि देश पहले और मजहब बाद हो तो देश तरक्की करेगा। हिंदुस्तान में 2 बच्चों से ज्यादा पैदा करने पर कानूनी तौर पर रोक लगा देनी चाहिए। 

 

फिर वह चाहे हिंदू हो या मुसलमान और जो इसकी खिलाफत करे उसे वोट देने के हक से वंचित कर देना चाहिए। उसे किसी भी तरह की सरकारी सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिएं तभी आबादी का विस्फोटक हो सकता है। 

 

मिठ्ठन मोहल्ला सर्राफा बाजार स्थित जैन मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुनिश्री तरुण सागर ने कहा कि यद्यपि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता पर कुछ धर्म के लोग आतंकवादी हो रहे हैं। जो धर्म आतंकवादियों को जन्म दें उससे तो तौबा कर लेना ही श्रेयस्कर है।