Pics: महिलाओं से लाखों की ठगी करने का मामला एक बार फिर से गर्माया

7/25/2016 11:31:51 AM

करनाल (कमल मिड्ढा): 4 चमन स्थित नारी कोलेक्शन कमेटी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपयों की ठगी करने का मामला एक बार फिर से गर्माया है।

 

जानकारी के अनुसार 2 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब तक उनके पैसे उन्हें नहीं मिलते और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें इंसाफ नहीं दिलवाती, तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी। गौरतलब है कि करनाल के 4 चमन में नारी कोलेक्शन के नाम से आरोपी डुडेजा परिवार ने एक बड़ा शोरूम बनाया था। शोरूम में इन्वेस्टमेंट व कमेटी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपयों की ठगी की गई, जिसके बाद परिवार फरार हो गया था। 

 

कई महीनों से पीड़ित महिलाओं ने पुलिस के चक्कर काटे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। जिसके बाद कही जाकर करनाल पुलिस ने नारी कोलेक्शन के संचालक गौरव डुडेजा, पत्नी ममता डुडेजा, मां रानी डुडेजा व पिता चुनी लाल डुडेजा के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन सवा महीना बीत जाने के बाद भी आज तक न ही आरोपी गिरफ्तार हुए और न ही पीड़ित महिलाओं को इंसाफ मिला। जिसके चलते मजबूरन उन्हें एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।

 

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि फरार चल रहे डुडेजा परिवार के एक नजदीकी रिश्तेदार जो कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और सरकारी अधिकारी ETO है। वह इनका बचाव अपने रसूख के चलते कर रहा है। वहीं जहां फरार चल रहे डुडेजा परिवार से इन महिलाओं ने लाखों रुपया लेना है, वहीं यहां तक की जिस प्लम्बर ने नारी कलेक्शन शोरूम और ऊपर इनका घर बनाया था, उस तक के पैसे डुडेजा परिवार ने नहीं दिए। वह भी इन महिलाओं के साथ खड़ा हुआ नजर आया।