सामने आया बड़ा मामला: नौजवान युवक ने सैंकड़ों महिलाओं को बनाया अपना निशाना (Pics)

5/21/2016 12:27:02 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल में एक बार फिर से कमेटी के नाम पर लाखों और कपड़े के शौरूम में लाखों रुपए इन्वेस्ट करवा महिलाओं से करोड़ों रुपयों की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 

 

करनाल के 4 चमन में स्थित नारी कोलेक्शन के नाम से करीब 7-8 महीने पहले बनाए गए इस शोरूम से शुरू किया था। शोरूम के मालिक गौरव डुडेजा नाम के करीब 32 वर्षीय नौजवान युवक ने अपना यह ठगी का बिजनेस और शहर भर की सैंकड़ों महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बना डाला।

 

वहीं, मामला बिगड़ता देख करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहा गौरव डुडेजा कुछ बदमाश युवकों के साथ गत देर शाम अपने बनाए गए शोरूम पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद कुछ महिलाओं के साथ उसने मारपीट और गलौच की। वहीं, पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ती देख वह वाह से फरार हो गया।

 

सुचना मिलते ही करनाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। देर रात तक सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शोरूम पर ही मौजूद रही। वहीं कुछ महिलाएं जिन्होंने कुछ हजार रुपयों की कमेटियां यहां डाली हुई थी। वह यहां से जो सामान उनके हाथ लगा। वह समेट चलती बनी।

 

वहीं, जिन माहिलाओ ने शोरूम में लाखों रुपए आरोपी गौरव डुडेजा के कहने पर लगाए थे, उनका रो रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उनकी जिंदगी भर की जमा पूंजी वह लूटकर ले गया। देर रात तक महिलाएं शोरूम में ही मौजूद रही और अपना रोष व्यक्त करती रही।