सैक्स रैकेट का भंडाफोड़...युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में काबू (Pics)

8/31/2016 5:34:27 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): सी.एम सिटी करनाल में सिटी थाना पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक सेवक गेस्ट हॉउस में छापा मारा और होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। थाना सिटी  पुलिस की इस छापा मार कार्रवाई में गेस्ट हॉउस के कमरों में से 3 महिलाओं सहित 4 व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से सेवक गेस्ट हॉउस में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तार हुए युवक युवतियों ने होटल में छुपने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने सभी को काबू करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने कुल 8 युवक-युवतियां और होटल मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि हमें सुचना मिली थी कि सेवक गेस्ट हॉउस में वेश्यावृति का धंधा चल रहा है। इसपर उन्होंने वहां रेड की है जहां से उन्होंने 3 महिलाओं और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। इनके सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कल इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएंगा।