पति ने महिला की हत्या कर खुद खाया जहर, मृत हालत में देख बेटी के उड़े होश (Pics)

9/27/2016 5:24:30 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): सी.एम. सिटी करनाल के सैक्टर-13 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 

दरअसल, एक पति ने 55 वर्षीय पत्नी सुषमा सचदेवा की बेरहमी से हत्या कर खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की स्कूल से आई तो मां को मृत हालत में देख उसके रौंगटे खड़े गए। वहीं, मृतक महिला का पति सतीश सचदेवा भी बेहोशी की हालत में वही पड़ा था और उसके कपड़ों पर खून ही खून लगा हुआ था जिसे ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी अनुसार, सतीश सचदेवा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस ने बताया कि सतीश और उसकी पत्नी सुषमा की यह दूसरी शादी थी। वहीं शुरुयाती जांच में पुलिस को भी सतीश सचदेवा पर ही अपनी पत्नी की हत्या का शक है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

सवाल ये उठता है कि पति ने महिला की हत्या क्यो की अगर की तो खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है।