परमात्मा की नजर से कोई नहीं बच सकता : काम्बोज

10/24/2016 2:10:19 PM

करनाल (शैली): गांव दरड़ स्थित गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28वां गुरमत समागम प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया। 

 

इस कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और नि:शुल्क आंख, हैल्थ चैकअप तथा नशा मुक्ति कैम्प का रिबन काटकर शुभारंभ किया। गरीब जरूरतमंदों लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस दौरान उन्होंने संत माता जसविंद्र कौर का आर्शीवाद भी प्राप्त किया। ट्रस्ट की ओर से मंत्री काम्बोज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री काम्बोज ने कहा कि गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लोकहित में कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं जो काफी सराहनीय है। 

 

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क हैल्थ चैकअप कैम्प में सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य की जांच करवा रहे हैं और नशे की गर्त में डूबने से बचाने के लिए नशा मुक्ति कैम्प में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है और नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को गुरमत समागम प्रकाश उत्सव की बधाई भी दी। गांव के सरपंच सूरत सिंह ने बताया कि मंत्री कर्णदेव काम्बोज की ओर से इस स्थान पर बनने वाले लंगर हाल के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट दी गई थी। यह हाल बनकर तैयार हो चुका है।