मकान में चल रहे Sex Racket का भंडाफोड़, 2 जोड़े आपत्तिजनक हालत में काबू (Pics)
punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2016 - 04:50 PM (IST)

करनाल: हरियाणा में करनाल के राजीव पुरम इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजीव पुरम के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने शनिवार शाम मकान पर रेड की। रेड के दौरान 2 अलग-अलग कमरों में 2 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं दूसरे कमरे में 8 लड़कियां मिली।
उनका कहना है कि ये सभी लड़कियां वेश्यावृति के लिए दिल्ली से 15 दिन के लिए 20 हजार रुपए में लाई गई थी। लड़कियां मूल रूप से बंगाल, कोलकत्ता और दिल्ली की रहने वाली हैं। इस सेक्स रैकेट को मकान मालिक जगबीर और उसका एक साथी कृष्ण चला रहा था। जो घटना के बाद से फरार है।
वहीं एसपी पंकज नैन का कहना है कि पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपी जगबीर और कृष्ण अभी फरार है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।