करनाल महिला पुलिस कर्मचारियों को मिला jai GangaaJal का तोहफा (Pics)

3/9/2016 12:19:36 PM

करनाल (कमल मिड्डा): हरियाणा में करनाल महिला पुलिस कर्मचारियों को जय गंगाजल का तोहफा दिया गया। 

मिडिया से बातचीत में एस.पी नैन ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है, नारी विश्व जननी है, हमे नारी का सम्मान करना चाहिए। नारी के बिना श्रृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

जय गंगाजल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा द्वारा नारी शक्ति के प्रबल रूप को चरित्रित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला कर्मचारी भी इस फिल्म से यह प्रेरणा ले कि नारी किस प्रकार से समाज व अपने हितों की रक्षा कर सकती है।

नारी शक्ति को हमें कम नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि आज के इस आधुनिक युग में महिलाएं पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर बराबरी कर रही हैं और देष व विश्व की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही हैं।