हनीट्रैप मामला: ब्लैकमेल करने वाली महिला की गिरफ्तारी के लिए छेपामारी जारी

12/11/2018 11:14:56 AM

करनाल (काम्बोज): करनाल के 2 व्यापारियों को अपने प्रेम जाल में फांस कर एक करोड़ मांगने वाली आरोपी महिला को पकडऩे के लिए करनाल पुलिस हिसार में छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने एक नकली नाना भी बनाया था ताकि वह व्यापारियों को यह बता सके कि उसके परिजनों को यह पता लग गया है कि व्यापारियों ने दिल्ली में महिला का रेप किया है। हालांकि करनाल पुलिस ने इस बीच 20 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी सत्यवान के घर से 9 लाख से अधिक की रकम बरामद कर ली है।

पुलिस 2 आरोपियों से पहले ही 13 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। अभी भी पुलिस को 11 लाख और बरामद करने हैं। सिविल लाइन थाना के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि 2 दिन रिमांड खत्म हो जाने के बाद दोनों आरोपियों का फिर से 2 दिन का रिमांड लिया गया है।पुलिस पहले भी आरोपी महिला और उसके नकली नाना को पकडऩे के लिए हिसार गई थी। मगर महिला घर से फरार हो गई थी। आज सुबह करनाल पुलिस की एक टीम हिसार में छापा मारने के लिए गई है। उम्मीद है कि महिला और उसका नकली नाना पुलिस की पकड़ में होगा।

Deepak Paul