संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

11/25/2017 3:30:58 PM

करनाल(नरवाल):गांव बीजना में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बीजना निवासी दीपक की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। दीपक की पत्नी गीता उससे झगड़ा करके कई महीने से अपने माइके में रह रही थी।

दीपक के परिजन उसे कई बार मायके से लेने गए लेकिन गीता व उसके घर वालों ने दीपक के परिजनों को बेइज्जत करके भगा दिया। दीपक के ससुराल वाले उसे उसके परिजनों को फोन पर केस करने की धमकी दिया करते थे। इस कारण दीपक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। तनाव में आकर उसने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी अजेब सिंह ने बताया कि दीपक ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग था। मृतक की मां बबीता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।