कैंटर ठीक करने अाए मैकेनिकों को वाहन ने कुचला

10/1/2016 7:40:51 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर कर्ण लेक के पास खराब  कैंटर का टायर बदल रहे 2 मिस्त्रियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। एक की मौके पर मौत दुसरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आज शाम करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर कर्ण लेक के पास एक अज्ञात वाहन ने दो मैकेनिकों को उस वक्त कुचल दिया जब वह दोनों खराब हुए कैंटर का टायर बदल रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों मैकेनिक कम्पनी में काम करते थे और खराब कैंटर स्वराज मजदा को ठीक करने के लिए उन्हें बुलाया गया था।


आज शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ बलड़ी बाईपास पर फ्लाईओवर के ऊपर अंडे ले जा रहा एक कैंटर अचानक खराब हो गया था। जिसका टायर निकल गया था। उसको ठीक करने के लिए दोनों मिस्त्री आए हुए थे। परन्तु जब वह उसको ठीक कर रहे थे की तभी पीछे से अज्ञात वाहन तेज गति से आया और दोनों को कुचल गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दुसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही पुलिस  इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुच गई और जांच शुरू कर दी गई है।