प्रेमिका के सामने नाराज प्रेमी ने की आत्महत्या

9/1/2016 8:47:16 PM

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल के अटल पार्क में आए प्रेमी जोड़े में से युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला युवक पिल्लूखेड़ा जींद का रहने वाला था। करनाल निवासी एक शादी शुदा युवती के साथ अटल पार्क आया था। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
 
करनाल के अटल पार्क में बैठे एक प्रेमी जोड़े के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई  और फिर लडके द्वारा पार्क में एक पेड़ से गले में फांसी का फंदा डाल कर आत्म हत्या कर ली गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक लडका जींद के पिल्लू खेडा का रहने वाला था और उसकी प्रेमिका करनाल की रहने वाली है और शादी शुदा है। लड़का युवती से  मिलने करनाल आया था और दोनों अटल पार्क में घुमने आए थे। यहीं पर पहले दोनों ने शराब पी जिसके बाद दोनों के बीच आपसी कोई झगड़ा हुआ और लड़के द्वारा फांसी  लगा ली गई।