जिले में स्वास्थ्य विभाग को पंचकूला से मिली 9 एम्बुलैंस

3/11/2019 2:17:51 PM

करनाल (शैली): 10 मार्च को सिविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में जिला करनाल में गत 29 जनवरी 2019 को स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एम्बुलैंस टाटा विंगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यालय से मिली इन एम्बुलैंस गाडिय़ों को एमरजैंसी सेवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन व पासिंग के उपरांत ही जनता को समॢपत किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि एन.एच.एम. कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण इस सेवा में विलंब हुआ है लेकिन अब इन एम्बुलैंस की उपस्थिति से निश्चित ही स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि एक एम्बुलैंस कर्णदेव काम्बोज मंत्री हरियाणा सरकार द्वारा इन्द्री हलके में सेवाएं देने के लिए दी है। 

उन्होंने बताया कि करनाल के अन्दर पहले से ही 19 एम्बुलैंस कार्य कर रही हैं जसमें से 9 एम्बुलैंस बहुत पुरानी हो चुकी है। जिले में अब कुल 20 एम्बुलैंस सेवाएं देगी। इस मौके पर डा. राजेन्द्र कुमार, डा. सरोज, डा. नीलम वर्मा, डा. कुलबीर, डा राजेश गौरिया, डा. मंजु पाठक, डा. सिम्मी तथा फ्लीट मैनेजर गोपाल शर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। डा. सरोज उप-सिविल सर्जन रैफरल ट्रांसपोर्ट ने कहा कि जिलें में एमरजैंसी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कुल एम्बुलैंस 20 हो गई है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर हो पाएंगी।

Shivam