समुद्र से विश्व का चक्कर लगाने वाली 6 में से 3 बहादुर बेटियां पहुंची करनाल

8/19/2018 11:55:21 AM

करनाल (नरवाल): शनिवार को 7 समुद्रों की परिक्रमा पूरा कर तारिणी टीम अपने अभियान की सफलताओं एवं उपलब्धियों को सांझा करने के लिए तारिणी टीम की 3 बहादुर बेटियां लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति, लेफ्टिनेंट विजया देवी व लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सैक्टर-7 के प्रांगण में पहुंची। 6 सदस्यीय तारिणी टीम ने दुनिया के समुद्रों की गहराई को मापा और अब अपनी परिक्रमा पूरी करने के बाद विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुई। 

विद्यालय के चेयरमैन डी.के. रैना ने पुष्पगुच्छ देकर तरणी टीम की अफ सरों का स्वागत किया। इस अवसर पर दयाल सिंह ट्रस्ट सोसायटी के जनरल मैनेजर बी.आर. गुलाटी दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सैक्टर-7 की प्रधानाचार्या नीना राय सिंह और मुख्य अध्यापिका शालिनी नारंग मौजूद रही। इस अभियान में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा, लेफ्टिनेंट कमांडर ऐश्वर्या, लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति, लेफ्टिनेंट विजया देवी व लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता रही।

Deepak Paul