गन्ने में अाई नई किस्म की बीमारी, किसानों ने आन्दोलन छेडऩे की दी चेतावनी

8/23/2016 8:39:01 PM

करनाल: इंद्री के गांव कलसौरा में गन्ने की किस्म 89003 में अचानक आई सुख की बीमारी को लेकर किसानों ने उनके साथ अन्याय करने के आरोप लगाकर आन्दोलन छेडऩे की चेतावनी दी। इस पर करनाल शुगर मिल के गन्ना निरीक्षक रामपाल ने गन्ने के खेतों का दौरा कर किसानों को मिल की तरफ से दवाईयां उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गन्ने के खेते में गन्ने की किस्म 89003 में रूट ब्रेर बीमारी आई है। इस बीमारी में जड़ से कीड़ा शुरू होता है और पौधे को सुखा देता है। पौधे में इस बीमारी के असर से पत्ते व तना सुखने लगता है तथा गन्ने का वजन कम हो जाता है। बीमारी से गन्ने में रिकवरी कम हो जाती है, जिस कारण बीमारी युक्त गन्ने में पिराई से चीनी कम निकलती है। 
 
इस बीमारी से युक्त गन्ने के कारण किसान को भी नुकसान होता है तथा शुगर मिल को भी। उन्होंने कहा कि गन्ने में इस बीमारी से बचने के लिए किसानों को गन्ने की जड़ में क्यूनल फोस नामक दवाई का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुगर मिल किसानों को गन्ने में दवाई डालने के लिए जल्द ही दवाई उपलध करा देगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की गन्ने की फसल में आई इस बीमारी की रोकथाम के इंतजाम नहीं किए तो किसान इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखाकर किसानों को बर्बादी से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा की 26 अगस्त को मिल प्रशासन ने किसानों को दवाई उपलब्ध नहीं करवाई तो किसान मिल प्रबंधक के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगे।