अमरीका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 04:02 PM (IST)

करनाल : अमरीका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। अभी निवास शर्मा वासी धुमसी ने बताया कि वह अमरीका जाना चाहता था। इस दौरान उनके रिश्तेदार ने उसे कहा कि वह विदेश भेजने वाले व्यक्ति को जानता है। जिसके बाद उसने एक व्यक्ति से मिलवाया, जो कहने लगा कि वह उसे अमरीका भेज देगा। 20 लाख रुपए में अमरीका भेजने की बात फाइनल हो गई औऱ उसने सभी कागजात आरोपी को दे दिए। मगर आऱोपी ने उसे अमरीका भेजने की बजाय अजरबाइजान भेज दिया। जहां आरोपी का एक एजैंट मिला, तो कहने लगा कि 10 दिन तक यहीं रहना होगा, उसके बाद अमरीका का वीजा मिल जाएगा। 

इस दौरान आरोपी ने और पैसे भी ले लिए। 10 दिन बीत जाने के बाद जब अमरीका का वीजा नहीं मिला तो उसके बाद आरोपी के पास फोन किया तो उसने फोन उठाना छोड़ दिया। उसके बाद वह 8 महीने तक अपने घर से खर्चा मंगवाता रहा। उसके बाद भी जब आरोपी ने अमरीका का वीजा नहीं लगवाया तो वह वापिस भारत लौटा।

भारत लौटने के बाद आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static