आंधी में होर्डिग गिरने से कई घायल

5/17/2019 1:57:46 PM

असंध ( बिंदल): वीरवार शाम आई आंधी में जलमाना मुख्य मार्ग पर एक दोमंजिला इमारत पर लगे बड़े फ्लैक्स होॄडग के गिरने से कई लोग जख्मी हो गए हैं। एक 13 वर्षीय दीपक पुत्र सतपाल को परिजन कल्पना चावला मैडीकल करनाल ले गए। जिसे प्राथमिकता के बाद चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर देने की जानकारी परिजनों ने दी है। 

इमारत की दीवार के साथ खालसा यूनियन के ड्राइवरों ने झोपड़ी बनाकर बैठने का आशियाना बनाया हुआ था जिसमें यूनियन के दर्जनों ड्राइवर बैठे रहते थे। जब तूफान आया तब भी लगभग 6 ड्राइवर बैठे थे।  तूफान से इमारत पर लगे फ्लैक्स होॄडग के गिरने से सभी बाल-बाल बचे। चोटिल ड्राइवरों ने घटना की जानकारी दी। गुरविन्द्र सिंह को माथे व पैर पर चोट आई है। बलकार सिंह बिटू के कमर मे चोट लगी है जबकि काला, हरजिन्द्र सिंह व दिलबर सिंह बच निकले।  

Isha