एन.एच. 152-डी के लिए 9 गांवों की 236 हैक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहण

12/15/2018 1:37:12 PM

महम(प्रीत): स्थानीय उप मंडल कॉम्प्लैक्स के प्रांगण में कुरुक्षेत्र से नारनौल तक बनने वाले एन.एच.-152 डी बारे जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त यश गर्ग ने जिले के विभिन्न गांवों के किसानों की अधिगृहीत होनी वाली जमीन को लेकर उनके दावे व आपत्तियां सुनीं। उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी तमाम तरह की समस्याएं एवं शंकाएं दूर की जाएंगी। जिला उपायुक्त ने बताया कि एन.एच. 152-डी की जिला रोहतक में मात्र 31 किलो मीटर लंबाई होगी। जिले के गांव से होकर गुजरेगा और 236 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा

 हाईवे में जिले के गांव खेरड़ी, सैंपल, बसाणा, बहलम्बा, भराण, खरकड़ा, गुगाहेड़ी, बैंसी तथा ङ्क्षनदाना गावों की भूमि अधिगृहीत होगी। इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। किसान अपने मुआवजे सहित अन्य कार्यों के लिए रोहतक लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी से मिले और अपने दस्तावेज जमा करवाए। मुआवजा राशि नकद की अपेक्षा सीधे खाते में आएगी। अधिगृहीतजमीन में आने वाले ट्यूबवैल, मकान, पेड़ आदि का भी मुआवजा दिया जाएगा। रोड के दोनों साइड नालियों के लिए पाइप निकालने हेतु भी रास्ते छोड़े जाएंगे। डी.सी. यश गर्ग ने कहा कि नया बनने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक जोडऩे का काम करेगा तथा दक्षिण हरियाणा के व्यक्तियों को चंडीगढ़ जाने के लिए समय व पैसे की बचत होगी

किसानों ने गिनवाई उपायुक्त को समस्याएं
जन सुनवाई के दौरान बसाणा के उमेद सिंह, रूपेश, खरकड़ा के बलबीर व ईश्वर, भराण के सरपंच, सेवानिवृत्त कर्नल अहलावत सहित कई अन्य लोगों ने हाईवे बारे विस्तृत सवाल जवाब किए। किसानों ने कहा कि हाईवे निर्माण में नहरी खाल, खेतों के रास्तों सहित अन्य आवागमन के रास्ते भी बेहतर होने चाहिए। किसानों के ट्यूबवैल आदि के नुक्सान भी भरपाए जाए। 

ग्रीन हाईवे की 230 कि.मी. होगी लम्बाई
कुरुक्षेत्र से नारनौल तक बनने वाले एन.एच. 152 डी के लिए एन.एच.ए.आई. द्वारा प्रदेश की 1826 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। तैयार प्रारूप के अनुसार अधिगृहीत जमीन में निजी भूमि 1696 हैक्टेयर होगी। जबकि सरकारी 64 तथा वन भूमि 64 हैक्टेयर है। राजमार्ग के बीच में आने जाने वाहनों एवं पैदल यात्रियों के 8 नम्बर मेजर ब्रिज तथा 53 नम्बर माइनर बनाए जाएंगे। लाइट वाहन के लिए 40 अंडर पास, छोटे वाहन के लिए 110 अंडरपास तथा 7 आर.ओ.बी. बनाए जाएंगे।

3 हजार पेड़ कटेंगे 
राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन पर लगभग 3000 पेड़ हैं। जिन्हें काटा जाएगा। इसके उपरांत रोड के दोनों तरफ 3 पंक्तियों में एक लाख 36 हजार 200 पेड़-पौधे लगाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित राजमार्ग परियोजना में 15 स्थानों पर एयर मॉनीटरिंग की गई है। 15 स्थानों पर परिवेश शोर स्तर की निगरानी की गई है। 
 

Deepak Paul