राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की हुई बैठक, व्यापारियों के नुकसान पर की गई विस्तृत चर्चा

9/16/2020 1:59:29 PM

घरौंडा (विवेक राणा) : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक नई अनाज मंडी में संजय गोयल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा लागू किए गए तीन अध्यादेश व लॉकडाउन में हुए व्यापारियों के नुकसान पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संयोजक गुलशन डंग ने कहा कि व्यापारी वर्ग आज प्रदेश में ऐसे संगठन का अभाव महसूस कर रहा है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ सकें। इस जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन बना है।

राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगी। प्रदेश सरकार जो तीन अध्यादेश लेकर आई है वह पूर्ण रूप से किसान ही नहीं अपितू व्यापारियों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ये तीनों अध्यादेश किसान और व्यापारियों के आपसी संबंधों को खराब करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेशों से केवल और केवल व्यापारियों का शोषण किया जाएगा जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गत् दिनों पीपली रैली में किसान व व्यापारियों पर जो लाठियां बरसाई गई है उनका हिसाब भी प्रदेश सरकार से लिया जाएगा।

Manisha rana