शरारती तत्वों ने पत्थरों से तोड़े ढाबे के शीशे

7/13/2019 1:37:59 PM

जुंडला (रतनमान): बीती रात्रि नर्दक नहर से औंगद रोड पर बने किसान मालाबार ढाबे के शीशे अज्ञात लोगों ने तोड़ दिए।  घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। ढाबा संचालक एवं भाकियू नेता यशपाल राणा ने बताया कि उन्होंने रोजमर्रा की भांति उसने करीब 11 बजे अपना ढाबा बंद किया था।

उसके बाद वह ढाबे के पीछे की साइड में जाकर सो गए। देर रात्रि उन्हें ढाबे पर शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर वह उन्होंने बाहर आकर देखा तो ढाबे के शीशे टूटे हुए थे। वहीं, ढाबे के अंदर पत्थरों के कई टुकड़े पड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Isha