नफे सिंह के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : लाडी

11/19/2018 4:14:48 PM

निसिंग(संजय): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी प्रैस बयान में बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नफे सिंह स्वयं चलकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पास गए थे। हुड्डा ने उन्हें मान-सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया लेकिन उन्हें मान सम्मान रास नहीं आया। पूर्व विधायक ने नीलोखेड़ी हलके से चुनाव लड़कर देख लिया है। उनकी जनता ने जमानत तक जब्त करवा दी थी। शायद कांग्रेस पार्टी से भी उन्हें टिकट की आशा नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। लाडी ने कहा कि टिकट उसे दी जाती है,जो चुनाव जीतने वाला हो।

लाडी ने पूर्व विधायक नफे सिंह की जमकर आलोचना की। लाडी ने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी व तीसरी बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इस मौके महेंद्र सिंह, मा. गुरचरण सिंह, साधा सिंह, सुखदीप सिंह, हरपाल सिंह, जसविंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह अलीपुरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Rakhi Yadav