अपहरण करके छात्रा के साथ रेप,बंधक बना कर की गई शादी

2/26/2016 5:17:57 PM

करनाल  (कमल मिड्ढा) : यहां निसिंग कस्बे में रहने वाली एक छात्रा   का कॉलेज से वापिस घर जाते समय अपहरण करके उसके साथ रेप किया गया। छात्रा का आरोप है कि अपहरण के बाद गांव ओंगद में ले जाकर   उस के साथ जबरदस्ती शादी भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा का कहना है कि उसे आरोपियों ने एक कमरे में बंधक बना कर रखा। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर भागने में सफल हो गई। उसने करनाल महिला थाने में इसकी शिकायत की। महिला थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाने की इंचार्ज लक्ष्मी ने बताया कि उनके पास निसिंग की रहने वाली एक लडकी की शिकायत आई है। अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।